{"_id":"591918e34f1c1b413a850f51","slug":"result-of-12th-science-and-commerce-will-be-announce-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE Result: राजस्थान बोर्ड के वाणिज्य और विज्ञान के नतीजे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE Result: राजस्थान बोर्ड के वाणिज्य और विज्ञान के नतीजे जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कॉमर्स और विज्ञान के 12वीं के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी किया।शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि वाणिज्य का 90.88 प्रतिशत और विज्ञान का 90.36 प्रतिशत परिणाम रहा। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष बीएल चौधरी व सचिव मेधना चौधरी भी मौजूद थी। संभवतया पहली बार बिना मैरिट लिस्ट के रिजल्ट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वर्ष जहां कॉमर्स में 48 हजार 133 बच्चे पंजीकृत थे। वहीं विज्ञान वर्ग में दो लाख 34 हजार से ज्यादा बच्चे पंजीकृत थे। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह नतीजे 16 मई को जारी किए गए थे। परीक्षार्थी अपने नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकते है। परीक्षार्थी रिजल्ट आसानी से देख सकें इसके लिए जानकारी भी दी गई है। जानकारी के अनुसार लिंक पर क्ल्कि करने के बाद परीक्षार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल भरना होगा जिसके बाद आसानी से वह अपना रिजल्ट देख सकेगा।
विज्ञापन