फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Religious fanatic government employees will not be in CM Gehlot covoy

Rajasthan: सीएम गहलोत के बेड़े में धार्मिक कट्टर सरकारी कर्मचारी नहीं लगेंगे, आदेश की कॉपी वायरल

Mon, 29 Aug 2022 12:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 29 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

सीएम गहलोत के बेड़े को लेकर जोधपुर पुलिस के आदेश की कॉपी वायरल हो गई है। वहीं सीएम पाल गांव का महज 20 किमी का सफर हेलीकॉप्टर से कर रहे हैं क्योंकि जोधपुर की सड़कें की हालत खस्ताहाल है। इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Religious fanatic government employees will not be in CM Gehlot covoy
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेड़े में लगने वाली गाड़ियों के चालकों को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। जोधपुर पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार सीएम के बेड़े में लगने वाली गाड़ियों का कोई भी चालक धार्मिक रूप से कट्टर नहीं होना चाहिए। राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में धार्मिक कट्टरता के मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस आदेश को उन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री के बेड़े में लगने वाले चालक गर्म स्वभाव और घरेलू परिस्थितियों से परेशान भी नहीं होना चाहिए। इस आदेश के बाहर आते ही आदेश की कॉपी वायरल हो गई है। बेड़े में लगने वाले वाहनों की पड़ताल का जिम्मा भी पुलिस का ही है। सीएम गहलोत सोमवार से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


गड्ढों में सड़क, हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान
जोधपुर में भारी बारिश ने शहर के घटिया ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। शहर की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। मुख्यमंत्री को सोमवार सुबह एयरपोर्ट से सीधे पाल गांव जाना है। जिसकी दूरी करीब 20 किमी है लेकिन यह दूरी सीएम से हेलीकॉप्टर से तय करेंगे। एयरपोर्ट से पाल गांव के बीच की सड़कों के हालत खस्ताहाल है। शहरवासी परेशान हैं लेकिन प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में करौली हिंसा, जोधपुर हिंसा और उदयपुर हत्याकांड जैसे कई धार्मिक हिंसा के मामले सामने आए थे। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में सीएम के बेड़े को लेकर आया आदेश चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed