{"_id":"64099539bf30067574027456","slug":"rekha-sharma-has-written-to-dgp-rajasthan-to-personally-look-into-the-matter-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: वीरांगनाओं के धरने को लेकर महिला आयोग गंभीर, चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने डीजीपी को मामले की जांच को बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: वीरांगनाओं के धरने को लेकर महिला आयोग गंभीर, चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने डीजीपी को मामले की जांच को बोला
Thu, 09 Mar 2023 01:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 Mar 2023 01:43 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में जारी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं के धरने को लेकर महिला आयोग ने राजस्थान डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच के लिए बोला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं के धरने को लेकर अब राजस्थान महिला आयोग भी गंभीर नजर आ रहा है। महिलाओं पर पुलिस की बर्बरता के आरोप को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस मामले को व्यक्तिगत रूप देखने के लिए राजस्थान डीजीपी को बोला है। साथ ही पुलिस अधिकारियों पर वीरांगनाओं ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच करने के लिए भी कहा है।
बता दें पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रोहिताश लाम्बा की वीरांगना मंजू जाट ने सीएम को लिखे पत्र में बताया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा, कपड़े उतारे और आलपिन चुभाई। शहीदों की वीरांगनाओं का आरोप है कि उनके पतियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और राज्य सरकार उनकी शहादत के सम्मान में की गई घोषणाओं को पूरा नहीं कर रही है और उनके परिवारों को अपमानित किया जा रहा है। इसको लेकर वीरांगनाएं अपने हक की लड़ाई को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इस मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सीएम को पत्र लिखकर पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। साथ ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का घेराव किया है।