फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Red sand boa caught in Bikaner, the price is 10 million

इस दो मुंहे सांप की कीमत है एक करोड़, यहां मिला

Tue, 04 Apr 2017 01:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Red sand boa caught in Bikaner, the price is 10 million
रैड सेंड बोआ - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर के नोखा में सोमवार को एक ऐसा सांप मिला है, जिसकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपए तक की बताई जा रही है। नोखा में सोमवार सुबह एक सांप पकड़ने के एक्सपर्ट ने रैड सेंड बोआ कहे जाने वाले सांप को पकड़ा।
विज्ञापन


इस सांप की खास बात यह है कि इस सांप की पूंछ का आकार ही ऐसा होता है, जो मुंह की तरह नजर आता है। इस कारण यह देखने में दो मुंहा सांप लगता है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में इसकी डिमांड भी बहुत होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ तक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो मुंहे सांप कहे जाने वाले रैड सैंड बोआ की भारत में दस से बीस लाख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ तक की है। यह कीमत सांप के वजन पर निर्भर होती है। एक किलो की कीमत एक करोड़ तक होती है।
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट रोहित गंगवाल की मानें तो यह सांप शांत प्रवृति का होता है। इसमें जहर भी नहीं होता। यह इतना शांत होता है कि यदि किसी के घर में आ जाए, तो उसे आसानी से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार कुछ मिथ हैं, जैसे इस सांप की स्टीम से चेहरे की खोई रौनक लौट जाती है, या इसे खाने से आदमियों की पौरुष क्षमता बढती है। यह सब अफवाहें हैं, जो इसकी कीमत के लिए जिम्मेदार हैं। कई तंत्र-मंत्र वाले लोग भी इस सांप का इस्तेमाल करते हैं। वे इस सांप की बलि तक चढ़ाते हैं। कुछ मानते हैं कि इस सांप की स्टीम से चेहरे की खोई रौनक लौट जाती है, या इसे खाने से आदमियों की पौरुष क्षमता बढती है।

रोहित गंगवाल उनके अनुसार इस सांप की लंबाई तीन साढ़े तीन फीट की होती है। इसे दुंभी भी कहा जाता है। एक खास बात ये भी है कि जो पक्षी सांप भक्षण करते हैं, उनके लिए यह सॉफ्ट टारगेट होता है। सांप खाने वाले पक्षी सबसे पहले इस सांप के मुंह पर हमला करते हैं। जब कोई इस पर हमला करता है, तो यह अपना मुंह छिपा लेता है और मुंह के आकार की पूंछ को आगे कर देता है। जिससे इसे बचने का मौका मिल जाता है।


विशेषज्ञों के अनुसार इन सांपों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। इनका रैकेट देश के कई हिस्सों में चल रहा है। इनमें बिहार,बंगाल,मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के बीच संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed