फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rca dispute joshi faction says election process will continue

आरसीए विवाद: जोशी गुट ने कहा चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी

Tue, 25 Apr 2017 09:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
rca dispute joshi faction says election process will continue
सीपी जोशी - फोटो : file photo
राजस्थान क्रिकेट संघ में घमासान के बीच सीपी जोशी गुट मंगलवार को भी सक्रिय रहा। इस गुट ने चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने का ऐलान किया है। चुनाव की तारीख जल्द ही घोषित होगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज और आरसीए के पूर्व चैयरमेन सीपी जोशी ने मंगलवार की शाम एक होटल में बैठक बुलाई। इसमें करीब एक दर्जन जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के बाद इन पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी से भी बात की और चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कहा। कहा जा रहा है कि चुनाव की तारीख एक—दो दिन में तय कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले आरसीए के चुनाव 26 अप्रैल को प्रस्तावित थे। जिन्हें चुनाव अधिकारी ने स्थगित कर दिया था। इसके बाद सीपी जोशी सक्रिय हुए और उन्होंने सोमवार को ईजीएम बुलाकर अध्यक्ष ललित मोदी, सचिव सोमेन्द्र तिवाड़ी, उपाध्यक्ष महमूद आब्दी और कोषाध्यक्ष पवन को सस्पेंड कर दिया। हालांकि ललित मोदी गुट ने इस निर्णय को गलत बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed