{"_id":"60d0c1ce4da62143204ad065","slug":"rare-disease-family-of-the-victim-child-pleads-with-pm-and-cm-need-jolgensma-injection-of-rs-16-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ बीमारी: पीड़ित बच्चे के परिजनों की पीएम व सीएम से गुहार, चाहिए 16 करोड़ रुपये का जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ बीमारी: पीड़ित बच्चे के परिजनों की पीएम व सीएम से गुहार, चाहिए 16 करोड़ रुपये का जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन
Mon, 21 Jun 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:13 PM IST
सार
स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी टाइप-1 बीमारी के शिकार नौ माह के तनिष्क सिंह की जान बचाने के लिए उसके माता-पिता आर्थिक मदद मांग रहे हैं। बच्चे के लिए 'जोल्गेन्स्मा' इंजेक्शन चाहिए। यह 16 करोड़ रुपये का आता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित नौ माह के एक बच्चे के माता-पिता ने उसके उपचार के लिए पीएम मोदी, सीएम अशोक गहलोत व अभिनेता सोनू सूद से गुहार लगाई है। बच्चे को 16 करोड़ रुपये कीमत का इंजेक्शन लगना है।
विज्ञापन
स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी टाइप 1 नामक दुर्लभ बीमारी से पीडित नौ महीने के तनिष्क सिंह के परिजन उसके उपचार के लिए लोगों से आर्थिक मदद जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। पीडित बच्चे के पिता शैतान सिंह ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्चे के उपचार के लिए 16 करोड रूपये की कीमत वाले इंजेक्शन ‘जोल्गेन्स्मा’ की आवश्यकता है। शैतान सिंह ने कहा, 'हम इस खर्च को वहन नहीं कर सकते हैं, इसलिए हम लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, नागौर सांसद, अभिनेता सोनू सूद और अन्य लोगो से सोशल मीडिया के जरिये आर्थिक मदद मांगी है।'
विज्ञापन
पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता है बच्चा
परबतसर कस्बे में पेशे से वकील सिंह ने बताया कि जब उनका बच्चा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था और खुद से बैठ नहीं सकता था, तब उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस वर्ष फरवरी में जांच में जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि तनिष्क सिंह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है और उसके इलाज के लिए 16 करोड रूपये मूल्य के एक इंजेक्शन की आवश्यकता है।
विज्ञापन