{"_id":"58fecd734f1c1b9d65c0cb38","slug":"ramgarh-mla-gyandev-ahuja-looking-to-create-new-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ-हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे - आहूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ-हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे - आहूजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानदेव आहूजा
विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अलवर के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि गौ—हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे। हाल ही आहूजा ने विवादित बोल बोले थे कि पूरा मेव समाज गौ तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन
आहूजा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें पहलू खान की मौत का कोई गम नहीं है। पहलू खान और उसके साथी भी गौ-तस्करी में शामिल रहे हैं। आहूजा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस व अन्य पार्टियों को पहलू खान से जुड़े विभिन्न दस्तावेज सौंपे हैं। अवैध बूचड़खानों में गायों को कटवाने के लिए अलवर और भरतपुर रूट से गौ-तस्करी काफी पहले से हो रही है। इसके लिए वे पहले भी आवाज उठाते रहे हैं। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहलू खान मामले में स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी भी गलत हुई है। पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। वहीं इससे पूर्व राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा में कहा कि पहलू खान मुस्लिम था इसलिए कांग्रेस इस मामले को तूल दे रही है।
विज्ञापन
आहूजा मेव समाज को लेकर भी काफी टिप्पणी कर चुके हैं। आहूजा सर्वाधिक चर्चा में जब आए थे जब उन्होंने जेएनयू को लेकर विवादित बयान दिया था।