फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ramdevra fair in jaisalmer, Devotee reached

80 की उम्र में ये भक्त 25 साल से ऐसे आ रहा रामदेवरा

Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
ramdevra fair in jaisalmer, Devotee reached
आईदनाराम - फोटो : amar ujala
देश से लेकर दुनिया तक अपनी अलग पहचान रखने वाला रामदेवरा मेला धूमधाम से आयोजित हुआ। यहां भक्त भी अलग-अलग तरह से अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ यहां पहुंचे। 
विज्ञापन


ऐसे ही भक्त हैं आईदनाराम। नागौर जिले जुंजाला गांव के रहने वाले आईदानराम की उम्र 80 वर्ष है। वे 25वीं बार कनक दंडवत करते हुए  जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचे। देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना को लेकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 300 किलोमीटर का लंबा सफर यह कनक दंडवत करते हुए 5 महीने के दौरान पूरा कर पाए हैं। आईदनाराम की इस यात्रा में खास बात ये हैं कि वे रामदेवरा पहुंचते भी ऐसे ही हैं और वापसी का सफर भी इसी तरह पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे से हाथ ठेले के ऊपर बाबा रामदेव का छोटा मंदिर बनाकर सुबह-शाम 5 टाइम पूजा-अर्चना करते हुए हर साल रामदेवरा आते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक शरीर में जान रहेगी इसी तरह आने का क्रम जारी रखेंगे। पिछले 25 वर्षों से लगातार दंडवत यात्रा करके वे रामदेवरा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed