{"_id":"594b443b4f1c1b672c8b467f","slug":"rajiv-gauba-to-replace-rajiv-mehrishi-as-union-home-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयुक्त बन सकते हैं राजस्थान के राजीव, सुभाष गर्ग देखेंगे देश की अर्थव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयुक्त बन सकते हैं राजस्थान के राजीव, सुभाष गर्ग देखेंगे देश की अर्थव्यवस्था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान कैडर के आईएएस और केंद्र सरकार में गृह सचिव के पद पर कार्यरत राजीव महर्षि की जगह शहरी विकास सचिव राजीव गौबा को मुख्य गृह सचिव का कार्यभार सौंपा है।
सूत्रों की मानें तो राजस्थान कैडर के आईएएस और मौजूदा गृह सचिव राजीव महर्षि को केंद्र सरकार अगला चुनाव आयुक्त बना सकती है वहीं राजस्थान के ही एक और आईएएस सुभाष गर्ग को आर्थिक मामलों के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा।
आपको बता दें कि महर्षि का कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है ऐसे में राजीव गौबा उनकी जगह लेंगे। गौबा 31 अगस्त से गृह सचिव का पद संभालेंगे। महर्षि का कार्यकाल पूरा होने तक गौबा गृह मंत्रालय में बतौर ओएसडी काम करेंगे। आपको बता दें कि गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस हैं और उन्हें नक्सल प्रभावित इलाकों के स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
राजस्थान कैडर के आईएएस राजीव महर्षि इससे पहले राजस्थान सरकार में बतौर मुख्य सचिव के पद पर काम कर चुके हैं लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उन्हें केंद्र मुख्य गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। महर्षि का कार्यकाल पूरा होने तक गौबा गृह मंत्रालय में बतौर ओएसडी काम करेंगे।