फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   raje government reject the proposal of youth festival

केन्द्र सरकार से वसुंधरा राजे की तनातनी! इस मंत्री को लौटाया बैरंग, जानिए क्यों...

Fri, 17 Nov 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
raje government reject the proposal of youth festival
वसुंधरा राजे
केन्द्र में भले ही राजस्थान को उचित प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं दोनों सरकारों के बीच रिश्ते शुरू से ही सहज नहीं रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार के पहले मंत्रीमण्डल विस्तार से लेकर प्रधानमंत्री के उदयपुर दौरे तक राजे सरकार के संबंधों में खास मधुरता नजर नहीं आई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंसदीदा माने जाने केंद्रीय खेल व युवा मामलात मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को वसुंधरा राजे ने यूथ फेस्टिवल के आयोजन के लिए इंकार कर दिया है।राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने राजे सरकार के सामने यूथ फेस्टिवल राजस्थान में करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन अब राजस्थान सरकार ने इस फेस्टिवल के आयोजन को लेकर मना कर है।
विज्ञापन


राठौड़ जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से सांसद है राजस्थान उनका गृह प्रदेश है, इसलिए यह प्रस्ताव रखा गया था।

राजस्थान सरकार का ये है तर्क

raje government reject the proposal of youth festival
राज्यवर्धन सिंह राठौर - फोटो : PTI
राजस्थान सरकार ने यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है कि वर्ष 2011 में यूथ फेस्टिवल का उदयपुर में आयोजन हो चुका है, इसलिए वे अभी इस आयोजन के लिए तैयार नहीं हैं। जानकारी के अनुसार यूथ फेस्टिवल आयोजन के​ लिए केन्द्रीय खेल मंत्री ने वसुंधरा राजे से भी मुलाकात की थी, लेकिन बात बनी नहीं।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 12-16 जनवरी तक नेशनल यूथ वीक का आयोजन किया जाता है। इस दौरान किसी भी एक राज्य के सहयोग से केन्द्रीय खेल मंत्रालय यूथ फेस्टिवल का आयोजन करता है। इस वर्ष यह आयोजन हरियाणा में किया गया था। फेस्टिवल में छह हजार से ज्यादा युवाओं की हिस्सेदारी होती है। इसमें कल्चरल एक्टिविटी के साथ-साथ अन्य आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed