फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update temperature rises up to five degrees

Rajasthan Weather Update: पछुआ हवा ने चार से पांच डिग्री तक बढ़ाया पारा, 9 सितंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Tue, 06 Sep 2022 01:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 01:52 PM IST
सार

राजस्थान में पिछले सात दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर और चूरू का पारा 37.5 और 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update temperature rises up to five degrees
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेशभर में मानसून की गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में सूर्यदेव की तपिश से बीते करीब एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पछुआ और शुष्क हवाओं के असर से लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले सप्ताह दिन के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। रात के तापमान में भी करीब तीन डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। कोटा, झालावाड़, श्रीगंगानगर में बाढ़ आने के बावजूद गर्मी का सितम लगातार जारी है। सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में देखने को मिल रही है। श्रीगंगानगर और चूरू का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने के कगार पर है। वहीं छह से अधिक जिलों में दिन का तापमान लगातार 36 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही गर्मी का सितम रात को भी जारी है। सभी जिलों में रात का तापमान 24 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से प्रदेश में नया तंत्र सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगातार प्रेशर बनेगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से एक चक्रवातीय परिसंचरण राजस्थान पर बनेगा। इस कारण प्रदेश में 9 से 20 सितंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर के पूरे हिस्से में बारिश होगी। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भी मेघ मेहरबान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed