फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update heavy rain alert in Jaipur Ajmer

Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान में जमकर बरसेंगे मेघ, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 15 Sep 2022 02:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 15 Sep 2022 02:55 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update heavy rain alert in Jaipur Ajmer
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में अगले 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी और अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट 
चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी से अति भारी बारिश होगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा और टोंक में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में बरसात की गतिविधियां करीब एक सप्ताह तक कम ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed