फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update 14 cities temperature drop down

Rajasthan: राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू, माऊंट आबू में जमने लगी बर्फ, 14 शहरों का पारा लुढ़का

Wed, 30 Nov 2022 01:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Nov 2022 01:41 PM IST
सार

राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवा के साथ कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शहरों के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update 14 cities temperature drop down
राजस्थान में सर्दी का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी हो गया है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का सीधा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है प्रदेश के कई जिलों का पारा लुढ़क रहा है। वहीं माउंट आबू में हल्की बर्फ जमने लगी है। 

विज्ञापन


बीते दो दिन से माउंट आबू और शेखावाटी के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1.8 से 5 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। बीकानेर, कोटा, चूरू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सीकर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सीकर के तापमान में लगातार दूसरे दिन पारा लुढ़क पांच डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सीकर का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इस कारण कई क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जिससे राजस्थान सहित पंजाब, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के तलहटी व मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर धुंध और कोहरा छा सकता है। जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक से तीन दिसंबर तक ही तापमान में गिरावट बंद हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed