फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan viral video 96 years old man syas cm ashok gehlot you will became cm again

Rajasthan: गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस मुख्यमंत्री बनना, दिल्ली पर CM को मिला ये जवाब

Wed, 23 Nov 2022 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 05:22 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा के रहने वाले 96 साल के नगजीराम जाट से मुलाकात की। इस दौरान नगजीराम ने सीएम गहलोत से कहा कि किसी के चक्कर में मत पड़ना। वापस मुख्यमंत्री बनना।

विज्ञापन
Rajasthan viral video 96 years old man syas cm ashok gehlot you will became cm again
सीएम अशोक गहलोत ने 96 साल के नगजीराम जाट से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते हैं, वहीं सचिन पायलट बीते चार साल से सीएम पद का इंतजार कर रहे हैं। बीते मंगलवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राहुल गांधी से पायलट को सीएम बनाने की मांग कर दी। इधर, चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचे अशोक गहलोत ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें  96 साल के बाबा कह रहे हैं कि किसी के किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस मुख्यमंत्री बनना। सीएम गहलोत के इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम अशोक गहलोत ने एक सभा को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि बार सरकार बदलने से नुकसान होता है। हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और लोगों को उनके हित की योजनाओं का लाभ देने में कोई कमी नहीं रखी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार इसके लिए जनता आशीर्वाद दे। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार इससे और बेहतर काम करेगी।
विज्ञापन

 

सभा के बाद सीएम अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा के रहने वाले 96 साल के नगजीराम जाट से मुलाकात की। गहलोत ने उनसे पूछा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा है, आपको 100 साल पूरे करने हैं। इस पर नगजीराम ने कहा कि कलेक्टर गठाला साहब तो 121 साल का कहकर गए थे। इस दौरान नगजीराम ने सीएम गहलोत से कहा कि किसी के चक्कर में मत पड़ना। वापस मुख्यमंत्री बनना। कोई कहीं पर भेज रहा है, किसी की नहीं सुनना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि दिल्ली नहीं जाना क्या? तो नगजीराम ने कहा कि दिल्ली आपके पास आएगी। इसका वीडियो अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकांउट से शेयर किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed