{"_id":"5a1e50794f1c1b6e468b712f","slug":"rajasthan-vasundhara-raje-constituency-district-rape-incident-increasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के क्षेत्र में लगातार हो रहे हैं दुष्कर्म, एक और नाबालिग शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के क्षेत्र में लगातार हो रहे हैं दुष्कर्म, एक और नाबालिग शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
rape attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते क्राइम से बेपरवाह पुलिस विभाग अपनी थोथी उपलब्धियों को गिनाने में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर अपराधी बेखौफ हैं। ऐसा कुछ इन दिनों राजस्थान में हो रहा है।
विज्ञापन
यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संसदीय जिले झालवाड़ में तो हालात यह है दुष्कर्म की घटनाएं थम ही नहीं रही हैं। बीते तीन दिन में यहां दो दुष्कर्म की वारदात सामने आ चुकी हैं। नया मामला जिले के डग क्षेत्र का है। जहां खेत पर गई एक नाबालिग के साथ एक ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय नाबालिग सोमवार शाम को खेत पर गई थी। उसके बाद 24 घंटे तक परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद कस्बे से करीब 500 मीटर दूर मंगलवार शाम को बुरी अवस्था में नाबालिग का शव मिला।
विज्ञापन
गले पर हैं खरोंच के निशान
crime scene
पुलिस के अनुसार नाबालिग के गले पर खरोंच के कई निशान हैं। इसके बाद शव को डग के अस्पताल में पोस्टमार्टम के ले जाया गया। वहीं इस मामले में नाबालिग के पिता ने अखिलेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता ने जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, उसने सोमवार को ही एक अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था। जिसके बाद उसकी ग्रामीणों ने पिटाई भी कर दी थी।
वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। वहीं रविवार को भी झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।