फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan University Election Student Leader Naresh Meena On Niharika Jorwal

RU Election: निहारिका जोरवाल पर पूर्व छात्र नेता का आरोप, कहा- चुनाव मैनेज करने के लिए 10 लाख दिए

Sat, 27 Aug 2022 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 06:11 PM IST
सार

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं निहारिका जोरवाल पर पूर्व छात्र नेता ने बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व छात्र नेता के मुताबिक, निहारिका ने उन्हें दस लाख रुपये दिए और कहा कि चुनाव मैनेज करना है।

विज्ञापन
Rajasthan University Election Student Leader Naresh Meena On Niharika Jorwal
नरेश मीणा और निहारिका जोरवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता रहे नरेश मीणा ने दावा किया है कि छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव मैनेज करने के लिए निहारिका जोरवाल की तरफ से 10 लाख रुपये दिए गए थे। मीणा ने फेसबुक लाइव में बचे हुए पांच लाख रुपये दिखाते हुए कहा, इन्हें लौटाने जा रहा हूं।

विज्ञापन


लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन के मुताबिक, चुनाव में कैंडिडेट पांच हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते। नरेश मीणा ने चुनाव की व्यवस्थाएं संभालने के लिए 10 लाख लेने का दावा कर आचार संहिता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, चुनावों में धनबल के खुले इस्तेमाल का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


मीणा ने फेसबुक लाइव में कहा, मुझे निहारिका की तरफ से मैनेजमेंट संभालने को कहा गया। मुझे कहा, आप पूरी मॉनिटरिंग करें। जो खर्चा लगेगा, वह देंगे। मेरी टीम अपने खर्चे पर काम कर रही थी। पहले मैंने इनकार कर दिया। मैं बदनामी से डरता हूं। यूनिवर्सिटी चुनावों में बदनामी के अलावा कुछ नहीं मिलता। निहारिका का जो चुनाव मैनेजमेंट संभाल रहे थे, उन्होंने मुझे 10 लाख रुपये दिए। कहा, आप चुनाव को मैनेज कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश मीणा ने कहा, मैंने मंत्रीजी को कह दिया था कि मुझे रुपयों की जरूरत नहीं है। मुझे जबरदस्ती 10 लाख रुपये दे गए थे। उसके बाद तीन-चार दिन निकल गए। जो खर्च हुए, उसके पाई-पाई का हिसाब मेरे पास है। इसी रुपए से हमने कई छोटे कैंडिडेट की मदद की है। जो पैसा बचा है, वह वापस लौटाने जा रहा हूं।

Rajasthan University Election Student Leader Naresh Meena On Niharika Jorwal
निहारिका जोरवाल और उनके समर्थक - फोटो : Social Media
नरेश मीणा ने जिस निहारिका जोरवाल का जिक्र किया है, वह मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी हैं। पैसे का लेन-देन सामने आने के बाद अब सियासी विवाद तय माना जा रहा है। नरेश मीणा RU छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। नरेश किरोड़ीलाल मीणा के समर्थक रहे हैं। बाद में वे सचिन पायलट से जुड़ गए। पिछले लंबे समय से वे सचिन पायलट के समर्थक हैं। मूल रूप से बारां जिले के रहने वाले मीणा की छवि उग्रपंथी छात्र नेता की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed