फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan This policeman of jaisalmer who become doctor received PhD degree from ignou

20 साल की जॉब के बाद यह पुलिसकर्मी कहलाएगा अब डॉक्टर साहब, जानिए क्यों

Fri, 26 Jan 2018 04:10 PM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan This policeman of jaisalmer who become doctor received PhD degree from ignou
एसपी गौरव यादव के साथ हैडकांस्टेबल जालमसिंह - फोटो : Vishnu Sharma
करीब 20 साल पहले पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पाने वाले जालमसिंह ने एक ऐसा अनूठा काम किया है कि वे अब महकमे में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच डॉक्टर साहब के नाम से भी पहचाने जाने लगे है।
विज्ञापन


इसकी वजह है कि हैडकांस्टेबल जालमसिंह जिला पुलिस में पीएच.डी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले पुलिसकर्मी बन गए है। राजस्थान में जैसलमेर जिले के गांव कोहरा के रहने वाले जालमसिंह पुत्र हड़वत सिंह वर्ष 1998 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान पुलिस में करीब 20 साल की सर्विस पूरी कर ली है। फिलहाल वह जैसलमेर में ही हैडकांस्टेबल है। खास बात यह है कि शुरूआत से ही जालमसिंह की डॉक्टर बनने की ईच्छा थी। लेकिन पुलिस सेवाओं में आने से यह ईच्छा पूरी नहीं हो सकी। लेकिन....
विज्ञापन
विज्ञापन

सपनों को शांत नहीं होने दिया, उन्होंने पीएचडी करने की ठान ली

Rajasthan This policeman of jaisalmer who become doctor received PhD degree from ignou
dream - फोटो : Demo pic
जालम सिंह ने अपने सपनों को शांत नहीं होने दिया। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने पीएचडी करने की ठान ली। पुलिस विभाग में पदस्थापित रहते हुए हैडकांस्टेबल ने विभिन्न प्रकार की पुलिस की ड्यूटियों का निवर्हन किया।

उन्होंने अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए अपने अध्ययन को भी जारी रखा और हाल ही में हैडकांस्टेबल जालमसिंह ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविधालय, नई दिल्ली से लोक प्रशासन में पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की।

उन्होंने ‘‘राजस्थान पुलिस सेवा में निम्न स्तरीय कार्मिकों की कार्य संतुष्टि: जैसलमेर जिले के विशेष संदर्भ में एक अनुभवमूलक अध्ययन‘‘  विषय पर अपना शोध कार्य इग्नू की प्रोफेसर अलका धमेजा एवं राजस्थान विश्वविधालय जयपुर के लोक प्रशासन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी.एस. भटनागर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। 

 

अब महकमे के साथी इन्हें डॉक्टर साहब भी पुकारने लगे है

Rajasthan This policeman of jaisalmer who become doctor received PhD degree from ignou
डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त पुलिस कार्मिक - फोटो : demo pic
जानकारी के अनुसार हैडकांस्टेबल जालमसिंह राजस्थान और जैसलमेर जिला पुलिस में संभवतया पहले ऐसे पुलिस कार्मिक है जिन्होंने कड़ी मेहनत एवं लगन से पीएच.डी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की। इससे अब महकमे के साथी इन्हें डॉक्टर साहब भी पुकारने लगे है।

वहीं, हैडकांस्टेबल जालम सिंह के पीएचडी डिग्रीधारी होने की जानकारी मिलने पर जैसलमेर के जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने भी हैडकांस्टेबल जालम​सिंह से मुलाकात कर उनको बधाई दी और हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed