फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Six killed, 30 injured in three road accidents, accidents in Jhunjhunu, Udaipur and Chittor

राजस्थान: तीन सड़क हादसों में छह की मौत, 30 घायल, झुंझनू, उदयपुर व चित्तौड़ में दुर्घटनाएं

Thu, 16 Dec 2021 11:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Dec 2021 11:04 PM IST
सार

झुंझुनू जिले में एक बस के पलट जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए।  उदयपुर-नाथद्वारा राजमार्ग पर कैलाशपुरी के पास कार ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
Rajasthan: Six killed, 30 injured in three road accidents, accidents in Jhunjhunu, Udaipur and Chittor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। ये हादसे झुंझनु, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में हुए। 

विज्ञापन


झुंझुनू जिले में एक बस के पलट जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसा सिंघाना के भाईसावत के पास तड़के करीब 2.30 बजे हुआ जब सूरतगढ़ से कानपुर जा रही एक निजी बस पलट गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज जिले के दो अस्पतालों में चल रहा है. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक अन्य सड़क दुर्घटना में ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। वे उदयपुर जा रहे थे। उदयपुर-नाथद्वारा राजमार्ग पर कैलाशपुरी के पास कार ट्रक से टकरा गई। इसी तरह चित्तौड़गढ़ जिले में रोडवेज बस से एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed