फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan sikar valmiki community agrees for funeral in 4 kids death case

विवाद निपटा, तीन दिन बाद जाकर हुआ चार मासूमों का अंतिम संस्कार

Tue, 30 Jan 2018 07:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan sikar valmiki community agrees for funeral in 4 kids death case
धरना समाप्त करते वा​ल्मिकी समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
आखिर तीन दिन से चल रहा विवाद निपट गया और मिट्टी में दबने से काल का ग्रास बने चार मासूमों को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।  
विज्ञापन


 मामला राजस्थान के सीकर का है। यहां तीन दिन पहले एक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत मिट्टी में दबने से हो गई थी। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज और परिजन अड़ गए। मामला सुलझाने के लिए वार्ता के कई दौर हुए। इस दौरान सीकर और अस्पतालों में सफाई कार्य का बहिष्कार कर वाल्मीकि समाज के लोग एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर ही धरना देकर बैठे थें। आज प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के लोगों के बीच बातचीत सफल रही। जिसके बाद इन चारों मासूमों को पोस्टमार्टम हुआ। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों की  मांग थी कि मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह एडीएम जयप्रकाश ,नगर परिषद सभापति जीवन खा,पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक , विधायक रतन जलधारी सहित वाल्मीकि समाज के लोग वार्ता में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

10 लाख के मुआवजे और सरकारी नौकरी पर बनी सहमति

rajasthan sikar valmiki community agrees for funeral in 4 kids death case
मुर्दाघर के बाहर जमा वाल्मिकी समाज के लोग
वार्ता में सरकारी नौकरी के संबंधी प्रस्ताव को नगर परिषद की ओर से राज्य सरकार को भेजने पर सहमति बनी। इसके अलावा मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपए का मुआवजा के लिए भी प्रस्ताव सरकार को भेजने  पर सहमति बनी। वार्ता में मृतक के आश्रितों को तत्काल 10 लाख रुपए की सहायता राशि के लिए विभिन्न संगठनों की सहायता लेकर देने पर सहमति बनी। सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद में समाज के लोगो ने बच्चों के पोस्टमार्टम की सहमति दी।


इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और तीनों शवों का  पोस्टमार्टम शुरू करवाया गया। बाद में गमगीन माहौल में चारों मासूमों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है रविवार को खेलते समय वन विभाग की जमीन पर खोदी गई खाई की मिट्टी ढहने से चार बच्चों की दबने से मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed