राजस्थान उपचुनाव: तीन विधानसभा सीटों पर औसत 60.37 फीसद मतदान, पिछली बार से 13 फीसदी कम
- शनिवार को हुआ था सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ में उपचुनाव
- दो मई को होगी तीनों सीटों पर मतगणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के दौरान को औसतन 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में लगभग 13 प्रतिशत कम मतदान हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 27 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिये कुल 7,45,238 मतदाताओं में से 4,49,885 मतदाताओं ने शनिवार को मताधिकार का इस्तेमााल किया। 2,31,050 पुरुष और 2,18,834 महिलाओं और एक अन्य ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कहां कितने फीसदी वोट पड़े
- तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- सहाड़ा (भीलवाड़ा) में 56.60 फीसदी मतदान हुआ।
- राजसमंद में 67.23 प्रतिशत और सुजानगढ़ (चूरू) में 58.21 फीसदी
2018 के विस चुनाव में इतना हुआ था मतदान
2018 के विधानसभा चुनाव में सहाड़ा में 73.56, सुजानगढ़ में 70.68 और राजसमंद में 76.59 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था।
मतगणना दो मई को होगी
सुजानगढ़ से विधायक रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा से विधायक रहे कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक रहे किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।