फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan roadways to start sleeper bus service for long routes

नवरात्रा पर रोडवेज का तोहफा, 1 अप्रेल से कटरा के लिए चलेगी स्केनिया

Tue, 28 Mar 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
rajasthan roadways to start sleeper bus service for long routes
डेमो इमेज - फोटो : Internet
नवरात्रा के मौके पर वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को रोडवेज की ओर से तोहफा दिया जाएगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम एक अप्रेल से जयपुर से कटरा मार्ग पर स्कैनिया बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा और यात्रीभार को देखते हुए डीलक्स आगार से यह रवाना होगी। यहां से रवाना होकर पठानकोट, जम्मू मार्ग होते हुए कटरा पहुंचेगी। यह सफर 965 किमी का होगा। जयपुर से कटरा का कुल किराया 2340 रुपए होगा। दूसरी तरफ राजस्थान रोडवेज ने खुद को घाटे से उबारने के लिए लंबी दूरी के मार्गों पर अगले महीने से स्लीपर बसें चलाने की तैयारी की है। रोडवेज की स्लीपर बसें जयपुर व प्रदेश के अन्य शहरों से वडोदरा,अहमदाबाद,इंदौर,भोपाल जैसे लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल रोडवेज की ओर से ग्वालियर,अहमदाबाद व लाडनूं मार्गों पर गांधी रथ एसी स्लीपर बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज इस कदम से अपनी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। अभी प्राइवेट बस आॅपरेटर्स ये सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्रमुख शहर से प्राइवेट बस आॅपरेटर्स हिमाचल,यूपी,एमपी,उत्तराखंड,हरियाणा,पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए संचालित करते है। इनका किराया भी तय नही है। रोडवेज का मानना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed