{"_id":"58da0dd94f1c1bfe0a63e9c0","slug":"rajasthan-roadways-to-start-sleeper-bus-service-for-long-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रा पर रोडवेज का तोहफा, 1 अप्रेल से कटरा के लिए चलेगी स्केनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रा पर रोडवेज का तोहफा, 1 अप्रेल से कटरा के लिए चलेगी स्केनिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रा के मौके पर वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को रोडवेज की ओर से तोहफा दिया जाएगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम एक अप्रेल से जयपुर से कटरा मार्ग पर स्कैनिया बस चलाई जाएगी।
लोगों की सुविधा और यात्रीभार को देखते हुए डीलक्स आगार से यह रवाना होगी। यहां से रवाना होकर पठानकोट, जम्मू मार्ग होते हुए कटरा पहुंचेगी। यह सफर 965 किमी का होगा। जयपुर से कटरा का कुल किराया 2340 रुपए होगा। दूसरी तरफ राजस्थान रोडवेज ने खुद को घाटे से उबारने के लिए लंबी दूरी के मार्गों पर अगले महीने से स्लीपर बसें चलाने की तैयारी की है। रोडवेज की स्लीपर बसें जयपुर व प्रदेश के अन्य शहरों से वडोदरा,अहमदाबाद,इंदौर,भोपाल जैसे लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएगी।
फिलहाल रोडवेज की ओर से ग्वालियर,अहमदाबाद व लाडनूं मार्गों पर गांधी रथ एसी स्लीपर बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज इस कदम से अपनी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। अभी प्राइवेट बस आॅपरेटर्स ये सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
हर प्रमुख शहर से प्राइवेट बस आॅपरेटर्स हिमाचल,यूपी,एमपी,उत्तराखंड,हरियाणा,पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए संचालित करते है। इनका किराया भी तय नही है। रोडवेज का मानना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।