फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rajyavardhan Singh Rathore targeted Rajasthan DGP

Rajasthan: 'राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान DGP पर साधा निशाना, सीकर हत्याकांड में UP पुलिस की तरह करके दिखाते'

Mon, 05 Dec 2022 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीकर ह्त्याकांड को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, राजस्थान में पुलिस के हाथ बंधे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Rajyavardhan Singh Rathore targeted Rajasthan DGP
प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बीजेपी मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीकर हत्याकांड और 24 घंटे में अपराधियों के पकड़े जाने को लेकर बड़ी बात कही है। राज्यवर्धन सिंह ने कहा, पुलिस पर किसी प्रकार का कोई शक नहीं है। पुलिस की काबिलियत पर कोई शक नहीं है। लेकिन पुलिस के मुखिया में अगर दम होता तो अपराधियों से उत्तर प्रदेश पुलिस की तरह निपटते।

विज्ञापन


राठौड़ ने आगे कहा, पुलिस की क्षमता पर जरा सा भी संदेह नहीं किया जा सकता। लेकिन राजस्थान में पुलिस के हाथ बंधे हैं। पुलिस को जब तक खुली छूट नहीं मिलेगी, राजस्थान में अपराधियों का इकबाल इसी प्रकार बुलंद रहेगा। अपराधियों के अंदर डर लाने के लिए पुलिस को खुली छूट देनी होगी। अगर पुलिस को खुली छूट हो तो अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो किसी प्रकार का अपराध करना तो दूर उसके विषय में सोच भी सकें।
विज्ञापन


राठौड़ ने जयराम रमेश के बयान पर भी कहा, देश में सिर्फ बीजेपी और संघ ही है जो देश को जोड़ने, देश की अखंडता को बनाए रखने और देश की संस्कृति की रक्षा करने का काम कर रहा है। कांग्रेस ने तो हमेशा देश को तोड़ने और बांटने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, राहुल री-लॉन्च हो रहे हैं। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। देश के करोड़ो रुपये राहुल गांधी पर खराब किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी को देश के युवाओं और उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed