{"_id":"5a2b9f524f1c1b69678c0e5b","slug":"rajasthan-rajsamand-murder-government-announce-compensation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफराजुल मर्डर: ममता बनर्जी के बाद राजस्थान सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफराजुल मर्डर: ममता बनर्जी के बाद राजस्थान सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली मजदूर अफराजुल की बर्बर हत्या के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा कर दी है। साथ ही, विरोधियों ने लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति के नाम पर बरगलाने के लिए भाजपा सरकारों को घेरना प्रारंभ कर दिया है।
वहीं राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर बर्बर हत्या का शिकार हुए अफराजुल के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल तीन लाख रुपए और परिजनों में से एक जने को सरकारी नौकरी की घोषणा की थी। वहीं, अब राजस्थान सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया। राजस्थान सरकार ने पांच लाख रुपए मुआवजा देना तय किया है।
इधर, त्रिणमूल कांग्रेस, कांग्रेस व वाम दलों ने कोलकाता सहित कई जिलों में इस हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। सीपीएम ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में दो लाख रुपए मुआवजा तो सामान्य दुर्घटना में मरे व्यक्ति के परिजनों को मिल जाता है।

सनकी शम्भूलाल ने हत्या का वीडियो बनाकर किया वायरल
वसुंधरा राजे
गौरतलब है कि बुधवार को राजसमंद में एक सनकी हत्यारे शंभुलाल रैगर ने अफराजुल की निर्मम हत्या कर दी थी। यहीं नहीं आरोपी ने हत्या का लाइव वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था।
आरोपी ने वीडियो में लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति के नाम पर भडकाऊ बातें भी कहीं थी। वहीं अफराजुल की हत्या के बाद राजसमंद व पश्चिम बंगाल में उसके पैतृक गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।