{"_id":"5a2b6a324f1c1bc8678c06bf","slug":"rajasthan-rajsamand-internet-service-resume","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां फिर से शुरू हो गई इंटरनेट सेवा, डीजीपी पहुंचे हालात की जानकारी लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां फिर से शुरू हो गई इंटरनेट सेवा, डीजीपी पहुंचे हालात की जानकारी लेने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
ओपी गल्होत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनकी हत्यारे की करतूत के कारण ना केवल एक शख्स को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। अपितु उसने पूरे शहर को भी परेशानी में डाल दिया। मामला राजसमंद का है। जहां बीते बुधवार को शंभूलाल रैगर नाम के व्यक्ति ने बंगाली मजूदर अफराजूल की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लाइव मर्डर के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद शांति व्यवस्था और घटना के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी।
विज्ञापन
डीजीपी करेंगे हालात की समीक्षा
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन शहर में किसी भी प्रकार की अशांति देखने को नहीं मिली है इसी के चलते बीती देर रात्रि इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। वहीं हालात की जानकारी लेने के लिए राजस्थान पुलिस के डीजीपी ओपी गलहोत्रा शुक्रवार रात को राजसमंद पहुंचे। जानकारी के अनुसार गलहोत्रा जिले में स्थिति की समीक्षा करेंगे और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग भी लेंगे। राजसमंद में एतियातन अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।