{"_id":"63a491e1b2ef7c554a0af5cb","slug":"rajasthan-power-cut-declared-in-rajasthan-roster-fixed-from-village-to-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहराया बिजली संकट, गांव से लेकर शहर तक रोस्टर तय...जानें कब, कहां और कितनी होगी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहराया बिजली संकट, गांव से लेकर शहर तक रोस्टर तय...जानें कब, कहां और कितनी होगी कटौती
Thu, 22 Dec 2022 10:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:50 PM IST
सार
राजस्थान में एक बार फिर बिजली संकट गहरा गया है। प्रदेश भर में रबी की पैदावार की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने प्रदेश में एक से तीन घंटे तक बिजली कटौती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राजस्थान में गहराया बिजली संकट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में लगातार गहरा रहे बिजली संकट के बीच प्रदेश के शहरों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में एक से तीन घंटे तक बिजली कटौती होगी। प्रदेश के सभी शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में एक घंटे की बिजली कटौती होगी। हालांकि, संभाग मुख्यालयों को बिजली कटौती से दूर रखा गया है। छोटे कस्बों में सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक बिजली कटौती होगी, जबकि जिला मुख्यालय सहित बड़े शहरों में सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के रबी सीजन में फसल की सिंचाई के लिए किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश के बाद ऊर्जा विकास निगम ने कटौती का समय जारी किया है। प्रदेश भर में यह कटौती एक से तीन घंटे तक होगी। आदेश के अनुसार, म्यूनिसिपल टाउंस और पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों व कस्बों में कटौती एक घंटा सुबह होगी। वहीं, जिला मुख्यालय में सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक एक घंटा बिजली कटौती होगी। औद्योगिक कनेक्शन पर (जापानी इन्वेस्टमेन्ट जोन को छोड़कर) शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक तीन घंटे तक बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
इन्हें रखा कटौती से दूर...
जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित सभी संभागीय मुख्यालयों में अभी बिजली कटौती नहीं होगी। वहीं, जहां बिजली कटौती हो रही है, वहां भी आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट, पेयजल आपूर्ति और मिलिट्री सेवाओं को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है। प्रदेश में 125 केवीए से अधिक भार वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक अपने विद्युत उपभोग को सीमित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन