फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan police showed recklessness while taking lady don to the court

Lady Don को पेशी पर ले जाते समय ड्राइवर था नशे में और जाप्ता भी नहीं था..

Sun, 26 Mar 2017 01:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police showed recklessness while taking lady don to the court
फाइल फोटो - फोटो : Internet
हार्डकोर अपराधियों के मामले में राजस्थान पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। ये लापरवाही कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल की साथी लेडी डॉन को पेशी लाते समय बरती गई। गनीमत रही कि कोई कोई अनहोनी नहीं हुई। 
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो यह लापरवाही ठीक वैसी ही थी जैसी कि कुख्यात आनन्दपाल के फरारी होते समय बरती गई थी। दअसल लेडी डॉन अनुराधा को पुलिस शनिवार को किशनगढ़ में पेशी पर लेकर आई थी। 
विज्ञापन


इस दौरान बार—बार मैसेज के बाद भी पुलिस का जाप्ता नहीं पहुंचा। मजबूरन बिना अतिरिक्त जाप्ते के ही उसे पुलिस अदालत में पेशी कराने ले कर गई। जबकि आनन्दपाल की फरारी के बाद इस गैंग से जुड़े लोगों को पेशी के समय ले जाते समय एस्कार्ट करने एवं अतिरिक्त जाप्ता तैनात करने के निर्देश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भी बड़ी लापरवाही यह रही कि जिस वाहन से अनुराधा को लाया गया था उसका ड्राइवर सत्यनारायण नशे में था। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने सत्यनारायण को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। पुलिस वाहन से शराब की बोतल भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed