फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan padmavati controversy kalvi strict on his view about film

'पद्मावती की रील निकालो, डिब्बे में डालो और जौहर की ज्वाला में जला दो'

Fri, 24 Nov 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
rajasthan padmavati controversy kalvi strict on his view about film
पद्मावती

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज पर अब भी तलवार लटकी हुई है। अब भारत में ही नहीं किसी भी देश में रिलीज करने को लेकर लगातार चेतावनी जारी हो रही हैं।

विज्ञापन



करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी से जब इस विवाद का हल पूछा गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि इस विवाद का एक ही हल है, 'फिल्म की रील निकालो, उसे डिब्बे में डालो और जिस तरह रानी पद्मावती ने 16 हजार के साथ जौहर किया था, उसी ज्वाला में रील को भी जला डालो।'
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इस फिल्म को अब भारत में ही नहीं विश्व के किसी भी देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि कालवी इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर 'पद्मावती' फिल्म के विरोध में समर्थन जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने भी बढ़ाई मुश्किलें

rajasthan padmavati controversy kalvi strict on his view about film
लोकेन्द्र सिंह कालवी
वहीं पद्मावती फिल्म के निर्माताओं व एक्टरों की मुश्किलें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जयपुर के एक अदालत ने इस फिल्म के एक्टरों सहित 11 लोगों के विरुद्ध दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि फिलहाल गनीमत की बात इन लोगों के लिए यह है कि कोर्ट ने अभी एफआईआर दर्ज करने के आदेश नहीं दिए है। अभी कोर्ट अपने स्तर पर स्वयं जांच करेगी कि क्या वाकई फिल्म लोगों की भावनाएं आहत करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed