फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: On BJP MLA Meghwals letter, Kataria said – I will follow the partys decision

राजस्थान: भाजपा विधायक मेघवाल के पत्र पर कटारिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पार्टी के निर्णय का करूंगा पालन

Wed, 08 Sep 2021 03:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Sep 2021 03:25 PM IST
सार

राजस्थान के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गुलाब कटारिया के खिलाफ विधायक कैलाश मेघवाल ने पार्टी के प्रदेश प्रमुख को पत्र लिखा है। इस पर कटारिया ने यह बात कही।
 

विज्ञापन
Rajasthan: On BJP MLA Meghwals letter, Kataria said – I will follow the partys decision
गुलाब चंद कटारिया

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि कैलाश मेघवाल द्वारा की गई उनकी शिकायत पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। यदि उन्होंने मेरी शिकायत की है तो पार्टी जांच करेगी। मैं पार्टी के निर्णय का पालन करूंगा।

विज्ञापन


बता दें, मेघवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को कटारिया की शिकायत की है। मेघवाल ने पत्र में कटारिया पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
 


वसुंधरा के करीबी हैं मेघवाल
बता दें, राजस्थान भाजपा में चल रहा आंतरिक कलह मंगलवार को तब जगजाहिर हो गया था, जब भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी वरिष्ठ नेता व विधायक कैलाश मेघवाल ने गुलाब चंद कटारिया पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मेघवाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को पत्र लिखकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया पर अपने बयानों से हाल ही में हुए उपचुनाव में पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा में पार्टी के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को लिखा एक पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, मेघवाल ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया जबकि पूनिया ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र अभी नहीं मिला है।


मेघवाल व कटारिया दोनों भाजपा के कद्दावर नेता
मेघवाल का पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब दो दिन बाद नौ सितंबर को राजस्थान विधानसभा का सत्र फिर से शुरू होने वाला है। मेघवाल व कटारिया दोनों ही राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता हैं। मेघवाल पिछली वसुंधरा राजे सरकार में विधानसभा के अध्यक्ष थे तो कटारिया मंत्री रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed