फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan No Night Curfew News : Rajasthan CM Ashok Gehlot big decision says no night curfew in the state

राजस्थान: सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश में अब नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

Mon, 18 Jan 2021 06:19 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 18 Jan 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan No Night Curfew News : Rajasthan CM Ashok Gehlot  big decision says no night curfew in the state
राजस्थान नाइट कर्फ्यू न्यूज़: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से जूझ रहे राजस्थान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम गहलोत ने एलान किया है कि राज्य में अब नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर समेत अन्य सभी शहर जल्द ही नाइट कर्फ्यू से मुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने किया यह एलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में नाइट कर्फ्यू हटाने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने और कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया गया है, लेकिन हेल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना जरूरी होगा। अन्यथा संक्रमितों की संख्या पुनः बढ़ सकती है। यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि फिर से सख्ती करनी पड़े। सीएम गहलोत ने बताया कि जयपुर समेत अन्य सभी शहरों से नाइट कर्फ्यू हटने के बाद कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। बता दें कि व्यापारी वर्ग लगातार नाइट कर्फ्यू हटाने की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इतना हुआ नुकसान

कारोबारियों का कहना है कि नाइट कर्फ्यू की वजह से सिर्फ जयपुर में अब तक 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक करीब 700 करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश में अब कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। इसके चलते नाइट कर्फ्यू हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

इन शहरों में लगा था नाइट कर्फ्यू

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरने के बाद भी जयपुर समेत 13 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू था। हाल ही में इसकी अवधि बढ़ाई भी गई थी, क्योंकि कर्फ्यू के कारण दुकानें शाम आठ बजे ही बंद हो जाती थीं। बता दें कि राज्य सरकार ने जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नौगार, पाली, टोंक, सीकर और श्रीगंगानगर जिले के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed