फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Tunnel found in the lock-up of Jaipur's sessions court

Rajasthan News: जयपुर की सेशन कोर्ट की हवालात में मिली सुरंग, बड़े गैंगस्टर के गुट की होनी थी पेशी

Mon, 31 Oct 2022 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 31 Oct 2022 02:35 PM IST
सार

जयपुर की सेशन कोर्ट की हवालात में 8 फीट लंबी सुरंग मिली है। इसके बाद तो जैसे अधिकारियों के होश ही उड़ गए हैं। इस कोर्ट में एक गैंगस्टर के गुट को पेश किया जाना था। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Tunnel found in the lock-up of Jaipur's sessions court
जयपुर सेशंस कोर्ट की हवालात में आठ फीट लंबी सुरंग मिली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के बनीपार्क स्थित सेशन कोर्ट में बनी हवालात में आठ फीट लंबी सुरंग मिली है। इस सुरंग ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। इस हवालात में पेशी के लिए आने वाले कैदियों को रखा जाता है। पता चला है कि सोमवार को एक गैंग के गुट की पेशी होनी थी। सुरक्षा कारणों से पुलिस और अन्य अधिकारियों ने इनके नाम नहीं बताए हैं। 

विज्ञापन


जयपुर की सेशन कोर्ट में यह मामला सामने आया है। सोमवार को एक गैंग के पांच सदस्यों की पेशी थी। पेशी होने तक उन्हें इस कोर्ट के नीचे बनी अस्थायी जेल में रका जाना था। इसके बाद ही उनकी पेशी होती। हवालात की जांच के दौरान पता चला कि वहां तो आठ फीट लंबी एक सुरंग बनी है। उसका दूसरा सिरा कोर्ट परिसर में ही है। अगर इस पर ध्यान नहीं जाता तो कैदी भीड़ का लाभ उठाकर दीवार लांघ जाते और आसानी से फरार हो जाते। इस सुरंग को फिलहाल पत्थरों से भर दिया गया है। साथ ही अस्थायी जेल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 




10-12 घंटे लगे होंगे सुरंग खोदने में 
हैरानी की बात यह है कि सुरंग को खोदने में कम से कम 10-12 घंटे लगे होंगे। इतना ही नहीं सुरंग से निकाली गई मिट्टी भी सलीके से बाहर निकाल दी गई है। ताकि किसी को किसी तरह का कोई शक न हो। अधिकारियों को संदेह है कि यह काम शनिवार-रविवार की छुट्टी में ही किया गया होगा। इसके बाद भी यह संरक्षित क्षेत्र है। ऐसे में इस जगह सुरंग की खुदाई करना कई सवाल खड़े कर रहा है। 

कैदियों से भी पूछताछ
जिन पांच कैदियों की सोमवार को पेशी थी, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा जिन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कोर्ट परिसर में थी, उनके बारे में भी और जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सुरंग खोदना और फिर उसके अंदर से निकली मिट्टी को ठिकाने लगाना आसान काम नहीं है। इसमें सुरक्षाकर्मियों से मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed