{"_id":"6371bdae75a029729c79fa55","slug":"rajasthan-news-tension-over-beating-of-sikh-youth-in-raja-park-area-in-jaipur-people-raised-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर में राजा पार्क इलाके में सिख युवक की पिटाई पर तनाव, लोगों ने की नारेबाजी, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर में राजा पार्क इलाके में सिख युवक की पिटाई पर तनाव, लोगों ने की नारेबाजी, फोर्स तैनात
Mon, 14 Nov 2022 09:31 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:31 AM IST
सार
जयपुर के राजा पार्क इलाके में एक समुदाय विशेष के युवकों ने एक सिख युवक की पिटाई कर दी। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
जयपुर के राजा पार्क इलाके में नाराज लोगों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के राजा पार्क इलाके में एक समुदाय विशेष के युवकों ने सिख युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद फरार हो गए। इसे लेकर क्षेत्र में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
मामला रविवार रात का है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर रविवार रात को घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश की। वहां मौजूद सिख समुदाय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख विशेष फोर्स तैनात की गई है। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि आखिर इस युवक के साथ मारपीट क्यों की गई?
विज्ञापन
राजा पार्क मार्केट में देर रात तक खुलने वाली चाय की दुकान पर विशेष समुदाय के युवकों ने गुरुनानक पुरा निवासी सरदार हरप्रीत सिंह के साथ हाथापाई कर दी। उनके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। इसके विरोध में राजा पार्क क्षेत्र के निवासियों ने गुरुद्वारा राजा पार्क के सामने गोविंद मार्ग पर चक्काजाम किया। एसपी ईस्ट राजीव पचार और पुलिस प्रशासन ने समझाइश दी, तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोला। एडिशनल एसपी ईस्ट अवनीश शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया कि चाय की दुकानें समय पर बंद होगी। एसी मार्केट के सामने पुलिस की नाकाबंदी होगी। समुदाय विशेष के युवकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। गलत व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमला करने वाले दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन