{"_id":"62cc386b2fdcc74961148334","slug":"rajasthan-news-photos-of-bundi-collector-sp-with-threatening-mufti-nadeem-shekhawat-attacks-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: धमकी देने वाले मुफ्ती नदीम के साथ बूंदी कलेक्टर, एसपी की तस्वीरें, शेखावत ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: धमकी देने वाले मुफ्ती नदीम के साथ बूंदी कलेक्टर, एसपी की तस्वीरें, शेखावत ने सरकार को घेरा
Mon, 11 Jul 2022 08:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:19 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तंज कसा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रशासन को तुष्टिकरण के काम में तो नहीं लगा रखा है।
विज्ञापन
मुफ्ती नदीम की वह तस्वीर जो गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोस्ट की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बूंदी कलेक्टर और एसपी की मौलाना मुफ्ती नदीम के साथ फोटो शेयर कर सरकार को घेरा है।
शेखावत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसी तस्वीरों के बाद कैसे मान लें कि राजस्थान सरकार ने प्रशासन को तुष्टिकरण के काम में नहीं लगा रखा है। शेखावत ने कहा कि अजमेर के धमकीबाज को पुलिस अफसर द्वारा सजा से बचने का तरीका सिखाया जा रहा था तो सरेआम मारने-काटने की घोषणा करने वाले बूंदी के धमकीबाज से कलेक्टर और एसपी का याराना दिख रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि ये फुल, ये बुके किस बात के लिए स्वीकारे जा रहे हैं? ये कौन-सा सरहद पर बहादुरी दिखाकर लौटे हैं? पिछले दिनों धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर मुफ्ती नदीम को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत दे दी गई थी। फिर यह वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पुलिस का बड़ा अधिकारी मुफ्ती को समझा रहा था कि कह देना कि शराब के नशे में बोल गया।