फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Husband brutally murders wife' lover by stabbing him in Jaipur

जयपुर: पति ने चाकू से मारकर की पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या, पहले ही दे चुका था धमकी

Wed, 22 Dec 2021 11:39 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 11:39 AM IST
सार

महिला से प्रांरभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि योगेश और महिला के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ समय पहले ही करण को जानकारी मिली थी। उसके बाद उसने योगेश को फोन पर धमकाया था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Husband brutally murders wife' lover by stabbing him in Jaipur
महिला का शव फंदे से लटका मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अपनी प्रेमिका महिला से मिलने आए उसके प्रेमी को महिला के पति ने मार दिया। प्रेमी की मौत हो गई और पति फरार हो गया। मामला जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके का है। हत्या करने वाले फरार आरोपी की तलाश में पूरे शहर में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

विश्वकर्मा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी योगेश कुमार मंगलवार सवेरे करीब पांच बजे विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा ही था। योगेश की प्रेमिका उसे लेने स्टैंड पर पहुंची ही थी। जैसे ही दोनों ने मुलाकात की पीछे से महिला का पति करण वहां आ पहुंचा। करण ने पहले तो अपनी पत्नी को पीटा और जब योगेश उसे बचाने आया तो योगेश की चाकू मारकर उसने हत्या कर दी। उसे कई चाकू मारे और खून से सनी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। इस हत्याकांड के बाद से अब आरोपी करण फरार है। पुलिस ने बताया कि योगेश और उसकी प्रेमिका के तीन साल की एक बेटी है। पिछले दिनों उसका जन्मदिन था। लेकिन उस समय योगेश बच्ची से मिलने नहीं आ सका था। अब वह चोरी छुपे मिलने आया था और जान गवां बैठा।
विज्ञापन


प्रेमी पति को पहले ही दे चुका था धमकी
महिला से प्रांरभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि योगेश और महिला के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ समय पहले ही करण को जानकारी मिली थी। उसके बाद उसने योगेश को फोन पर धमकाया था। उसे धमकी दी थी कि जिस दिन जयपुर आ गया वह दिन तेरा आखिरी दिन होगा। उसे दिन तुझे खत्म कर दूंगा। करण की इस धमकी को योगेश ने गंभीरता से नहीं लिया और आखिर मंगलवार को करण ने बीच सड़क योगेश की हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed