फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Accused cut 80-year-old's leg to took away silver ornaments

Rajasthan News: बूंदी में बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग को बेहोश किया, पैर काटा, और निकाल ले गए चांदी का कड़ा

Fri, 02 Sep 2022 09:57 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 02 Sep 2022 09:57 AM IST
सार

राजस्थान के बूंदी में खौफनाक वारदात सामने आई है। बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला का पैर काटकर चांदी का कड़ा निकाला और ले गए। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Accused cut 80-year-old's leg to took away silver ornaments
बूंदी में बदमाशों ने महिला के पैर काटे और चांदी के कड़े ले गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में गुरुवार रात को खौफनाक वारदात घटित होने की जानकारी मिली है। बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग के पैर से चांदी का कड़ा चुराने के लिए उसे पहले बेहोश किया। फिर उसके पैर काट दिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार देर रात की है। नैंनवा इलाके में कीरो का झोपड़ा गांव हैय़ यहां एक स्थानीय पत्रकार तुलसीराम सैनी की मां 80 वर्षीय अच्छबी बाई के साथ यह वारदात घटित हुई है। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसका ही फायदा बदमाशों ने उठाया। चांदी के कड़े लूटने के लिए पैर काट दिया। घटना के बाद वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि 80 वर्षीय अच्छबी बाई घर में सो रही थी। लूट की नीयत से कुछ लोग अंदर घुसे और उन्होंने महिला का गला दबाया। वह बुजुर्ग बेहोश होने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दांतली से एक पैर काट लिया। पैर में पड़ी चांदी के कड़े निकाल लिए। इस खौफनाक वारदात के बाद दरिंदे फरार हो गए। 
विज्ञापन


बेटे ने दी पुलिस को सूचना
अच्छबी बाई के बेटे तुलसीराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने इस घटना की निंदा की है। वारदात के बाद से इलाके में डर और पुलिस के प्रति गुस्सा है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बुजुर्ग महिला के पैर काटने के मामले में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed