फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan mumbai attack eywitness will get help from sri ganganagar

जिसकी गवाही से कसाब को मिली थी फांसी वह मुसीबत में, अब मदद की आस

Wed, 29 Nov 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
rajasthan mumbai attack eywitness will get help from sri ganganagar
देविका
मुम्बई में  26/11  को हुए अटैक ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। इन हमलों के लिए जिम्मेदार दस आतंकियों में एक अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में सुरक्षा एजेंसियां कामयाब रही थीं। आतंकी कसाब को फांसी की सजा दिलवाने में जिस गवाह की मुख्य भूमिका थी, वह है देविका रोटवाल।
विज्ञापन


मुम्बई के एक स्लम में रहने वाली देविका इन दिनों मुसीबत में है। दरअसल देविका टीबी से ग्रसित है। उनके परिवार की आर्थिक हालत खराब है, जिसके कारण उनका सही ढंग से इलाज मुमकिन नहीं हो सका है। देविका के अभी तक दो बार आॅपरेशन हो चुके हैं, लेकिन उनकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके जीवन में चल रहे गम्भीर संघर्ष के बीच अब एक आस जगी है।
विज्ञापन

तपोवन आगे आया मदद को

rajasthan mumbai attack eywitness will get help from sri ganganagar
मुंबई हमले के नौ साल
अब देविका की मदद के लिए एक एनजीओ ने हाथ बढ़ाया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर के एनजीओ तपोवन प्रन्यास ने देविका के इलाज का जिम्मा उठाया है।

यही नहीं श्रीगंगानगर के अस्थाना किडनी एंड जनरल अस्पताल के डॉ. संजय चौहान भी देविका की मदद के ​लिए आगे है। जहां तपोवन के महेश पेरीवाल देविका के परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के लिए मुम्बई रवाना हो गए हैं।

बैसाखी के सहारे आई कोर्ट

rajasthan mumbai attack eywitness will get help from sri ganganagar
26/11, mumbai attack - फोटो : Amar Ujala
श्रीगंगानगर के डॉ संजय चौहान के अनुसार अगर देविका व उसका परिवार चाहे तो श्रीगंगानगर आ सकता है। उसका यहां पूरा इलाज किया जाएगा और उसके शिक्षा की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से की जाएगी।

साथ ही दस हजार रुपए माह की नौकरी भी उसे आॅफर की गई है। गौरतलब है कि देविका रोटवाल उस वक्त मीडिया में आई थी, जब वह बैसाखी के सहारे कोर्ट में अजमल कसाब के खिलाफ गवाई देने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed