{"_id":"5a75ad2b4f1c1b87268b7ef4","slug":"rajasthan-kota-minor-burnt-a-girl-after-their-affair-exposed-infront-of-guardians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए किशोर ने नाबालिग प्रेमिका को जिंदा जला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए किशोर ने नाबालिग प्रेमिका को जिंदा जला दिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
जिंदा जलाई गई किशोरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें किशोर ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।
ये घटना राजस्थान के कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में हुई जहां एक प्रेमी ने संबधों की जानकारी परिजनों को लगने के बाद आक्रोशित होकर अपनी प्रेमिका को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
खातोली पुलिस ने बताया कि ठीकरदा गांव में किशोर ने नाबालिग प्रेमिका को केरोसिन डाल कर जला दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से परिजन पीड़िता को इटावा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में कोटा रैफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो दिन परिजनों ने दूर रहने की दी थी चेतावनी
किशोरी के शव को ले जाते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
चिकित्सकों के अनुसार किशोरी करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के आरोपी किशोर ने दोपहर डेढ़ बजे घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ा ओर वहां पर रखे केरोसीन को किशोरी पर डाल कर आग लगाकर फरार हो गया। किशोरी की चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के बाद किशोरी को 108 एम्बुलेंस की मदद से इटावा अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था, जिसकी जानकारी दो दिनों पूर्व किशोरी के परिजनों को हो गई थी जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने किशोर के परिजनों से उसे समझाने की बात कही थी। बस इसके बाद ही आरोपी किशोर ने गुस्से में आकर शुक्रवार दोपहर को घर में अकेली मौजूद किशोरी पर केरोसीन का तेल डालकर जला दिया।