फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Karni Sena Support CM Kejriwal Comments God Laxmi Ganesh Photo on Currency Read More

Politics: 'नोट पर गांधी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश का फोटो' केजरीवाल के बयान का राजस्थान करणी सेना ने किया समर्थन

Fri, 28 Oct 2022 10:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 10:40 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव से पहले हिंदुत्व कार्ड चल दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का फोटो भी लगाने की मांग कर दी है। केजरीवाल के इस बयान का राजस्थान करणी सेना ने समर्थन किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Karni Sena Support CM Kejriwal Comments God Laxmi Ganesh Photo on Currency Read More
सीएम अरविंद केजरीवाल और करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय मुद्रा पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का फोटो लगाने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी है। इसके बाद से केजरीवाल के बयान पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही हैं। ऐसे में राजस्थान करणी सेना ने सीएम केजरीवाल का समर्थन किया है।

विज्ञापन


राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश का फोटो भारतीय मुद्रा पर छापने की बात कही है, वह सराहनीय है। अगर ऐसा होता है तो यह हम सभी के लिए सम्मान और गौरव की बात होगी। उन्होंने कहा, लक्ष्मी और गणेश का फोटो भारतीय मुद्रा पर होनी चाहिए। केजरीवाल की इस मांग का जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि मां लक्ष्मी खुद अपने आप में मुद्रा का प्रतीक हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि मां लक्ष्मी का फोटो लगाने से किसी पार्टी या नेता को इसका फायदा मिलेगा तो यह गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मकराना ने कहा, अगर इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश में उनकी सरकारी मुद्रा पर भगवान गणेश और लक्ष्मी का फोटो हो सकती है तो फिर हिंदुस्तान में क्यूं न हो? इसके साथ ही महिपाल सिंह मकराना ने कहा, आज केजरीवाल ने शिवाजी का फोटो भी भारतीय मुद्रा पर होने और कांग्रेस की ओर से अंबेडकर का फोटो भारतीय मुद्रा पर होने की बात कही तो ऐसी स्थिति में करणी सेना भी यह मांग करती है कि सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और हर उस भारतीय की फोटो उस मुद्रा पर होनी चाहिए, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन अगर शिवाजी या अंबेडकर का फोटो भारतीय मुद्रा पर होने की मांग हो रही है तो ऐसे में महाराणा प्रताप और अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के भी फोटो को भारतीय मुद्रा में स्थान मिलना चाहिए।

महिपाल सिंह मकराना ने कहा, गांधी ने अहिंसात्मक रास्ते से देश को आजाद करवाया तो वहीं महाराणा प्रताप ने मुगलों और आतताइयों से देश के स्वाभिमान को बचाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान, जिन्हें इतिहास में जितना सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल सका। अगर इन दोनों महापुरुषों का स्थान भारतीय मुद्रा पर होगा तो उनको पूरा सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed