{"_id":"5a7a6a864f1c1b805a8b8684","slug":"rajasthan-jodhpur-france-air-force-chief-will-fly-tejas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील पर सवाल के बीच फ्रांस के एयरफोर्स चीफ आज उड़ाएंगें तेजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल डील पर सवाल के बीच फ्रांस के एयरफोर्स चीफ आज उड़ाएंगें तेजस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
आंद्रे लनाटा
भारत की राजनीति में रक्षा सौदों को लेकर अक्सर बवाल मचता रहता है। इन दिनों ऐसा ही फ्रांस के साथ हुए लड़ाकू विमान राफेल डील को लेकर हो रहा है। राहुल गांधी से लेकर अन्य कांग्रेसी नेता डील को लेकर हुए समझौते की खुलासे की बात कह रहे है।
वहीं दूसरी और फ्रांस एयरफोर्स के चीफ चार दिवसीय दौरे पर भारत में है। फ्रांस एयरफोर्स के चीफ आॅफ स्टॉफ जनरल आंद्रे लेनाटा आज जोधपुर में भारत में निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस उड़ाएंगें। वह ऐसा करने वाले दूसरे विदेशी एयरफोर्स चीफ होंगे।

Trending Videos
बेहतरीन फाइटर जेट बताया था
यूएस एयरफोर्स चीफ
उनसे पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स चीफ जनरल डेविड एल गोल्डफिन ने कुछ दिन पूर्व तेजस उड़ाया था। गोल्डफिन ने तेजस को बेहतरीन फाइटर जेट बताया था। गोल्डफिन करीब 40 मिनट तक तेजस में रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक तक तेजस को उड़ाया था।
फ्रांस एयरफोर्स के चीफ लेनाटा को-पायलट के तौर पर तेजस उड़ाएंगें। इससे पूर्व लेनाटा मंगलवार को जोधपुर पहुंचे थे। उनका मंगलवार को ही तेजस उड़ाने का कार्यक्रम था लेकिन देरी के चलते वे ऐसा नहीं कर सके। मंगलवार को लेनाटा ने सुखोई के पायटलों से मुलाकात की और अपने अनुभव भी साझा किए।