{"_id":"5a791b594f1c1ba4268b8bbe","slug":"rajasthan-jaipur-robbery-attempted-in-axis-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"925 करोड़ लुटने से बचे, हो सकती थी देश की सबसे बड़ी डकैती, फायरिंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
925 करोड़ लुटने से बचे, हो सकती थी देश की सबसे बड़ी डकैती, फायरिंग भी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बीती रात जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य ब्रांच में डकैती का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार 13 बदमाशों ने रात्रि करीब 2.30 बजे जयपुर में एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में पहले यहां मौजूद निजी कंपनी के गार्ड को बंधक बनाया उसके बाद डकैती का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस के गश्ती वाहन और बैंक में मौजूद पुसिलकर्मी की बहादुरी से डकैती का विफल हो गई। पुलिस के अनुसार इस बैंक में करीब 925 करोड़ रुपए थे।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरें
सीसीटीवी तस्वीरें
जानकारी के अनुसार भीतर से पुलिसकर्मी ने यहां फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश डरकर मौके से फरार हो गए। जिस पुलिसकर्मी ने बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया उसका नाम कांस्टेबल सीताराम है। उसी के फायरिंग करने के बाद बदमशा भाग खड़े हुए।
यदि पुलिसकर्मियों की सजगता नहीं होती तो बैंक लुट सकता था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस देश की सबसे बड़ी डकैती के प्रयास की वारदातों में बताया जा रहा है।

टीमें गठित की गई
सीताराम
इसके बाद जयपुर शहर के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें गाड़ी से उतरते हुए और गेट फांदकर अंदर जाते हुए दिख रहे है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही आनन-फानन में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। लेकिन अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार इस डकैती के लिए बदमाशों ने कई दिनों तक रैकी भी की थी।