फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur- rajasthan government will give prize to more than one lakh girls

1.25 लाख लड़कियों को मिलेगा ये खास पुरस्कार, खर्च होंगे 48 करोड़

Tue, 02 Jan 2018 04:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur- rajasthan government will give prize to more than one lakh girls
demo pic
एक साथ सवा लाख से ज्यादा लड़कियों को खास पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 48 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च होगी।
विज्ञापन


दरअसल,  राजस्थान में माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 411 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं गार्गी प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य की प्रतिभावान इन बालिकाओं को 48.70 करोड़ रुपए के गार्गी पुरस्कारों का वितरण 22 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण राज्य में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं की संख्या में पिछले वर्षों के दौरान तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


 

4वर्ष पहले मात्र 44 हजार बालिकाओं को मिला था पुरस्कार

rajasthan jaipur- rajasthan government will give prize to more than one lakh girls
वासुदेव देवनानी
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने  बताया कि चार वर्ष पहले प्रदेश में मात्र 44 हजार बालिकाओं को ही गार्गी पुरस्कार मिला था, परन्तु इसके बाद गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं में निरंतर वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 91 हजार 780 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 34 हजार 631 अधिक बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलेगा।

देवनानी ने बताया कि गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं में इस बार जयपुर प्रथम स्थान पर रहा है। यहां पर 9 हजार 470 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर सीकर जिला रहा है। सीकर की 4 हजार 760 बालिकाओं को इस बार गार्गी पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह तीसरे नम्बर पर रहने वाले जिले नागौर की 3 हजार 686 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed