फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur- poet surendra dubey passed away

हास्य कवि सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन, मौन हो गई कविता

Tue, 02 Jan 2018 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur- poet surendra dubey passed away
सुरेंद्र दुबे - फोटो : अमर उजाला
जाने माने हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। आज जयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर साहित्य जगत से जुड़ी कई हस्तियां और उनके प्रशंसक मौजूद थे। उन्होंने अपने चहेते हास्य कवि को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी।  

अजमेर के एक गांव में जन्मे सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। उन्होंने हास्य कविताओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दुबे का कल जयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

सीएम राजे ने जताया शोक

rajasthan jaipur- poet surendra dubey passed away
vasundhara
दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शोक व्यक्त किया है। राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि दुबे ने अजमेर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने अपनी हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

दुबे के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed