फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur panther hunt down wild cow in jhalana leopard safari

नीलगाय लेकर पेड़ पर चढ़ गया पैंथर, नजारा देख पर्यटकों का दिल हुआ बाग-बाग

Wed, 31 Jan 2018 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur panther hunt down wild cow in jhalana leopard safari
नीलगाय को पेड़ पर लिए बैठी मादा पैंथर - फोटो : Amar Ujala
अपने शरीर से दोगुना वजनी नीलगाय को एक 4 साल का पैंथर अकेला ही पेड़ पर लेकर चढ़ गया और ये नजारा देख वहां मौजूद पर्यटक भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


नजारा था जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी का जिसका एक पर्यटक द्वारा बनाया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही सफारी के दौरान पर्यटकों को एक पैंथर नीलगाय के मृत शरीर को पेड़ पर ले जाते हुए दिखा। पैंथर नीलगाय को लेकर चढ़ गया और उसका मांस खाने लगा।

ऐसा दुर्लभ नजारा देखकर पर्यटकों के दिल बाग बाग हो गए और पैंथर भी आराम से पेड़ पर अपना भोजन लेता रहा वहीं पर्यटक उसका वीडियो बनाते रहे। जयपुर की झालाना लेपर्ड सफारी में पैंथरों की काफी बहुतयात हो गई है मगर इनके यहां खाने पीने की काफी कमी है और कभी कभार ही यहां पैंथर को किसी जानवर का शिकार करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

'फ्लोरा' का है एक साल का शावक

rajasthan jaipur panther hunt down wild cow in jhalana leopard safari
गोले में मादा पैंथर फ्लोरा - फोटो : Amar Ujala
झालाना लैपर्ड सफारी से जुड़े एक वन्यजीव विशेषज्ञ ने बताया कि फ्लोरा नामक मादा पैंथर ने कुछ दिनों पहले यहां नीलगाय का शिकार किया था जिसके बाद से वो मृत नीलगाय को इधर उधर जरख और चीलों से छुपाने की कोशिश में जुटी थी।

बताया गया कि मादा पैंथर के एक साल का शावक भी है जिसके लिए भी वो भोजन बचा रही थी। मौका मिलते ही मादा पैंथर पूरे के पूरे नीलगाय के कंकाल को पेड़ पर लेकर चढ़ बैठी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed