{"_id":"5a7942364f1c1bd34b8b70ed","slug":"rajasthan-jaipur-ipl-match-again-will-play-in-jaipur-from-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल को लेकर जयपुर उत्साहित, पांच साल बाद होंगे मैच, तैयारियों जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल को लेकर जयपुर उत्साहित, पांच साल बाद होंगे मैच, तैयारियों जोरों पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का अप्रेल से शुरू हो रहा सीजन खास होने वाला है। क्योंकि दुनिया भर में गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर भी इस वर्ष एक बार फिर से आईपीएल का गवाह बनेगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पांच वर्ष बाद आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। वहीं विशेष बात यह है कि दो वर्ष से बीसीसीआई का बैन झेल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम की भी इस वर्ष आईपीएल में वापसी कर रही है। आईपीएल की तैयारियों को लेकर राजस्थान क्रिकेट ऐसोसिएशन भी खासा उत्साहित है। इसलिए एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
Trending Videos
आज होगी मीटिंग
डॉ सीपी जोशी
करीब नौ माह पूर्व हुए आरसीए के चुनावों में डॉ सीपी जोशी गुट ने जीत हासिल की थी। जिनके प्रयासों के बाद राजस्थान में क्रिकेट के दरवाजे फिर से खुले है। आईपीएल की तैयारियों और अब तक हुए कार्यों को लेकर आज आरसीए की महत्वपूर्ण मीटिंग आज होगी। जिसमें आरसीए अध्यक्ष आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ स्टेडियम का भी निरीक्षण करेंगे। जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे मीटिंग होगी। इसमें आरसीए के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई की टीम आएगी आज
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार आज बीसीसीआई की टीम भी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम का निरीक्षण करने आएगी। टीम में बीसीसीआई के सीएफओ संतोष रांगणेकर भी आ सकते है। वहीं दूसरी डॉ सीपी जोशी को उम्मीद है कि आज ही सभी जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडरटेकिंग भी आज ही बीसीसीआई को सौंप दी जाएगी। जिससे कि बीसीसीआई की ओर से सस्पेंशन खत्म करने की सभी शर्तें पूर्ण हो जाएंगी।