{"_id":"5a1f9ef74f1c1b3c3d8bab0a","slug":"rajasthan-jaipur-in-case-of-school-girl-student-suicide-fir-register","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन का रिश्ता बचाने के लिए नाबालिग ने दी जान, जीजा को लेकर सहेलियों ने किया ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन का रिश्ता बचाने के लिए नाबालिग ने दी जान, जीजा को लेकर सहेलियों ने किया ये खुलासा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों को शर्मसार करती दास्तां कई बार सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़ा कर देती हैं। एक एेसा ही मामला सामने आया है, जिसमें जीजा ने मर्यादा तोड़ दी और नाबालिग साली ने अपनी बहन का रिश्ता बचाने के लिए खुद की जान लेना ही उचित समझा।
विज्ञापन
दरअसल, जयपुर के झोटावाड़ा में 20 दिन पूर्व एक नाबलिग के आत्महत्या मामले की गुत्थी अब सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने जीजा की गलत हरकत के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने ये खुलासा मृतका की डायरी के आधार पर किया। इस सबंध में आरोपी कानाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मृतका की मां के अनुसार उनके पति आर्मी में हवलदार हैं और उद्यमपुर में तैनात है। कुछ दिन पूर्व जब वह अपने पीहर गई थी, तब उसकी बेटी घर में अकेली थी। उन्होंने बताया कि रिश्ते में लगने वाला उनका दामाद उनके घर दूध देने आता था।
विज्ञापन
नाबालिग ने लिखा, मेरी दो सहेलियां जानती हैं आत्महत्या का राज
crime scene
दूध देने पहुंचे कानाराम ने जब अपनी साली को घर पर अकेले देखा, तो उसने उसके साथ गलत हरकत की। जिसके बाद नाबालिग अवसाद में आ गई और आत्म्हत्या कर ली।
मृतका की मां ने बताया कि आत्महत्या के सबंध में उसने डायरी में लिखा था कि आत्महत्या करने का कारण उसकी दो सहेलियां जानती हैं। नाबालिग ने उन सहेलियों के नाम भी डायरी में लिखे और माफी मांगते हुए अपनी जान दे दी।
इसके बाद नाबालिग की मां ने जब सहेलियों से बात की गई, तो आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लग सका। मृतका की सहेलियों ने बताया कि वह अपनी बहन का रिश्ता खराब नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने यह कदम उठाया। मां ने कानाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस कानाराम की तलाश में है।