{"_id":"63bbe12281d5a75f297897c7","slug":"rajasthan-jaipur-dairy-increased-rate-of-saras-tond-blue-milk-pack-by-2-rupees-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:सात महीने में चौथी बार बढ़े सरस दूध के दाम,टोंड नीली थैली 2 रुपए लीटर महंगी, जयपुर-दौसा में बढ़े रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:सात महीने में चौथी बार बढ़े सरस दूध के दाम,टोंड नीली थैली 2 रुपए लीटर महंगी, जयपुर-दौसा में बढ़े रेट
Mon, 09 Jan 2023 03:18 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:18 PM IST
सार
जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दाम 2 रुपए लीटर बढ़ा दिए हैं। 48 रुपए की जगह अब लोगों को 50 रुपए में एक लीटर की नीले रंग की दूध की थैली मिलेगी। पिछले 7 महीने में चौथी बार सरस दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
सरस टोंड दूध 2 रुपए लीटर महंगा हुआ।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर और दौसा जिलों में नीले रंग की थैली में बिकने वाले टोंड दूध की रेट में जयपुर डेयरी ने यह बढ़ोतरी की है। सोमवार शाम की सप्लाई से बढ़ी हुई कीमतें लागू कर दी गई हैं। एक लीटर की दूध की थैली अब 48 की जगह 50 रुपए में मिलेगी। जबकि आधा लीटर दूध की थैली की रेट 24 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए कर दी गई है। दूध की रेट में बढ़ोतरी का कारण दूध की सप्लाई में कमी को बताया गया है। जबकि डिमांड ज्यादा है। सर्दियों में बार-बार बन रही चाय की प्याली में दूध की डिमांड बढ़ी है। ठंड में दूध ज्यादा समय तक स्टोर हो पाने, पनीर, मावा, क्रीम, श्रीखंड, दही, बटर मिल्क जैसे प्रोडक्ट्स ज्यादा दिनों तक टिक पाने और दूध फटने की शिकायत नहीं आने, पशु आहार और चारा महंगा होने का असर भी दूध की कीमतों पर पड़ा है।
नवंबर में गोल्ड दूध हुआ था 2 रुपए लीटर महंगा
जयपुर डेयरी ने इससे पहले नवंबर महीने में भी दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। तब ऑरेंज थैली में बिकने वाले सरस गोल्ड ब्रांड के दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। सूत्र बताते हैं कि राजस्थान के दूसरे जिलों में भी सरस डेयरी और साथ ही अन्य डेयरियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। जिसका सीधा असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा। अकेले जयपुर जिले में ही 70 लाख से ज्यादा लोग दूध का इस्तेमाल रोजाना करते हैं।
दूध की सप्लाई कम होना भी कीमत में बढ़ोतरी का कारण
गाय समेत मवेशियों में आई लंपी वायरस की बीमारी के कारण साल 2022 में बड़ी तादाद में गायों की मौत हो गई थी। हजारों गायों की मौतों के कारण भी डेयरी में दूध की सप्लाई प्रभावित हुई है। अमूल डेयरी और मदरडेयरी ने दिसंबर 2022 में दूध की कीमतों में 2 रुपए तक बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सरस डेयरी भी अपने दूध की कीमत में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा थी।
विज्ञापन
7 महीने में 4 बार बढ़ चुकी दूध की रेट
जयपुर डेयरी पिछले 7 महीने में अब तक 4 बार दूध की रेट बढ़ा चुकी है। जून, सितम्बर, नवंबर 2022 के बाद जनवरी 2023 प्रति लीटर 2 रुपए रेट बढ़ाई गई है।
अब इस रेट पर मिलेगा सरस दूध
गोल्ड (ऑरेंज थैली)- 62 रुपए लीटर
टोंड (नीली थैली)- 50 रुपए लीटर
स्मार्ट डबल टोंड (पीली थैली)- 40 रुपए लीटर
स्टैंडर्ड शक्ति (हरी थैली)- 54 रुपए लीटर
19-20 लाख लीटर रोजाना आ रहा दूध
जयपुर डेयरी में जयपुर, दौसा और आसपास के इलाके के दूध संग्रहण केंद्रों से रोजाना 19 से 20 लाख लीटर दूध की सप्लाई आ रही है। दोनों जिलों में दूख की सप्लाई 10 लाख लीटर तक है। जबकि 9 से 10 लाख लीटर तक दूध का इस्तेमाल- दही, पनीर, छाछ, लस्सी, मिल्क पाउडर बनाने में किया जा रहा है।