{"_id":"5a20eba04f1c1b193e8b5fb2","slug":"rajasthan-jaipur-chetan-saini-death-still-mystery-for-everyone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसकी मौत पर इतना बवाल उसकी जांच के बजाए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी मौत पर इतना बवाल उसकी जांच के बजाए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में चेतन सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी फिल्म का विरोध एक व्यक्ति की जान का दुश्मन बन सकता है यह शायद अकल्पनीय बात है। एक मामले में जनता बड़ी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रही है।
जयपुर में कथित तौर पर पद्मावती फिल्म के विरोध में आत्महत्या करने वाले चेतन सैनी की मौत का राज गहराता जा रहा है। मौत के कारणों के साथ अब पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे है कि जांच किस दिशा में जा रही है। क्योंकि जांच से जुड़े अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ चुके है कि आगे की जांच एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी।
हालांकि पुलिस महकमा चेतन सैनी की मौत को आत्महत्या साबित करने पर जुटा है। लेकिन मौके के साक्ष्यों के आधार पर चेतन सैनी के परिजन दावा कर रहे हैं कि ये हत्या है। इधर, कुछ विशेषज्ञों ने भी पुलिस के आत्महत्या के दावे को साक्ष्यों के आधार पर गलत साबित करने का प्रयास किया है।

क्राइम सीम पर पुलिस की लापरवाही
वहीं बुर्ज पर एक जूता सलीके से रखा हुआ था
- फोटो : vishnu sharma
क्राइम सीन पर पुलिस की लापरवाही और अधिकारियों के देर से पहुंचने पर उठे सवालों का जवाब देने को कोई तैयार नहीं है। वहीं प्राथमिक तौर पर पुलिस को मिली एफएसएल रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट में जो रस्सी इस्तेमाल हुई या चेतन सैनी के शरीर पर निशान आदि की जानकारी है। वहीं पुलिस ने जो नमूने एफएसएल लैब में भेजे है उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट में जो रस्सी इस्तेमाल हुई या चेतन सैनी के शरीर पर निशान आदि की जानकारी है। वहीं पुलिस ने जो नमूने एफएसएल लैब में भेजे है उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
ये है पूरा मामला, जानिये
डेमो इमेज
गौरतलब है कि बीते 24 नवंबर को जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट की प्राचार पर एक शव लटका मिला था। जिसकी पहचान चेतन सैनी के तौर पर हुई थी। वहीं प्रचीर के पत्थरों पर फिल्म पद्मावती के विरोध में कुछ बातें भी लिखी मिली थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि इस व्यक्ति ने फिल्म के विरोध में आत्महत्या कर ली है। लेकिन अभी तक पुलिस यह साबित नहीं कर सकी है कि यह हत्या थी या आत्महत्या।