{"_id":"59c653a64f1c1b2b688b622a","slug":"rajasthan-highcourt-lashes-out-on-home-secretary-of-rajasthan-in-this-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने कहा बिहार-झारखंड बनता जा रहा है जोधपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने कहा बिहार-झारखंड बनता जा रहा है जोधपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट
- फोटो : demo pic
जोधपुर शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर स्वप्रेरणा से दायर याचिका पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस अरुण भंसाली की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान प्रदेश के गृह सचिव दीपक उप्रेती, संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी, जिला कलेक्टर डॉ.रवि सुरपुर और पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ पेश हुए। सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने गृह सचिव की जमकर खिंचाई की। खंडपीठ ने कहा कि चैन स्नेचिंग, मर्डर और फायरिंग की घटनाएं शहर में आम हो गई है। शहर में कई गैंग सक्रिय है। सरकार और अधिकारी शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि जोधपुर बिहार,झारखंड बनता जा रहा है। लगता है कि अब लोगों को ही कुछ करना होगा। खंडपीठ ने कहा कि जोधपुर में ना जाने कितनी गैंग बन गई है। जोधपुर शहर अलग से आईलैंड लगने लगा है जो पहले कभी नहीं सुना वह यहां होने लगा है।

Trending Videos
गृह सचिव बताने लगे प्लान तो अदालत ने कहा...
व्यापारी वासु सिंधी
- फोटो : amar ujala
शहर में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। भरे बाजार में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खंडपीठ ने गृह सचिव से कहा कि व्यापारी की हत्या के बाद आपने क्या एक्शन प्लान बनाया है। गृह सचिव ने खंडपीठ के सामने जैसे ही दीर्घवधि प्लान बताना शुरू किया तो खंडपीठ ने कहा कि पहले आप शॉर्ट टाइम एक्शन प्लान बताए।
खंडपीठ ने कहा कि अभी प्राथमिकता आमजनता का आत्मविश्वास कायम करने की जरूरत है। अब भी अगर कुछ नहीं किया तो लोगों को ही कुछ करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस पर गृह सचिव ने बताया कि कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित कर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
शहर में 800 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिकायतें लेने के साथ ही 500 पुलिसकर्मियों की भर्ती कर उन्हें खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। गृह सचिव ने इस सबंध में पूरा प्लान बनाकर 3 अक्टूबर तक पेश करने की बात कही।