{"_id":"5a2784b24f1c1b8d698bfea3","slug":"rajasthan-hafiz-saeed-lashkar-e-taiba-8-member-get-punishment-today-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद के आठ गुर्गों को आज सुनाई जाएगी सजा, कोर्ट में बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिज सईद के आठ गुर्गों को आज सुनाई जाएगी सजा, कोर्ट में बढ़ी सुरक्षा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद, पाकिस्तान चुनाव आयोग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय आतंकी और मुम्बई हमलों के मास्टर माइंड आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ इन दिनों साथ चुनाव लड़ने के चलते चर्चा में है। वहीं भारत में वह चर्चा में इसलिए भी है कि उसके संगठन से जुड़े आठ आतंकियों को आज जयपुर की एडीजे कोर्ट में सजा सुनाई जानी है।
तीस नवंबर को पूरी हुई सजा पर बहस के बाद सजा का ऐलान चार दिसंबर को होना था। लेकिन पक्ष और विपक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने छह दिसंबर को सजा सुनाने का निर्णय दिया था। आज सुनाई जाने वाले सजा से पूर्व जयपुर के एडीजे कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कोर्ट ने पाया था दोषी
demo pic
गौरतलब है कि चार दिसंबर को आरोपियों के वकील ने आर्थिक हालात का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की थी। वहीं सरकारी वकील ने कहा था कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए
गौरतलब है कि तीन पाकिस्तानी और पांच भारतीय नागरिकों को जयपुर की एडीजे कोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा से सबंध रखने और भारत में आतंकी साजिश रचने का दोषी पाया था।
गौरतलब है कि तीन पाकिस्तानी और पांच भारतीय नागरिकों को जयपुर की एडीजे कोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा से सबंध रखने और भारत में आतंकी साजिश रचने का दोषी पाया था।
पांच भारतीय भी सम्मलित
law
वर्ष 2010 अक्टूबर में राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने तीन पाकिस्तानी और पांच भारतीय नागरिकों को आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसमें असगर अली, शकर उल्लाह व मोहम्मद इकबाली पाकिस्तानी है। जबकि निशाचंद अली, पवन पुरी, अरुण जैन, काबिल खां और अब्दुल मजीद भारतीय नागरिक है। हालांकि बाद में मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई थी।
एटीएस की जांच में आरोपियों का सबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से होने के सबूत मिले थे। जांच एजेंसिंयों ने फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर इस आतंकी सेल का खुलासा किया था। मामले की सुनवाई सात वर्ष से अधिक समय तक चली। केस में एटीएस ने तीन हजार पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल की।