फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gurjar leader Kirori Singh Bainsla hospitalised due to breathing difficulties

राजस्थान: गुर्जर आरक्षण के लिए लड़ने वाले नेता किरोड़ी सिंह बैंसला को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Jun 2021 09:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 09:18 AM IST
सार

गुर्जर नेता कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी सिंह बैंसला को सांस लेने में दिक्क्त होने पर जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दशक से अधिक समय तक गुर्जर आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले 85 वर्षीय बैंसला दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Gurjar leader Kirori Singh Bainsla hospitalised due to breathing difficulties
किरोड़ी सिंह बैंसला - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल (रिटायर्ड) किरोड़ी सिंह बैंसला की रविवार शाम अचानक से तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दशक से अधिक समय तक गुर्जर आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले 85 वर्षीय बैंसला दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन


हिंडौन के राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामराज मीणा ने बताया कि बैंसला को हृदय संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच करने पर पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद उन्हें करीब 2 से 3 घंटे अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में रखा गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी करती रही। जरूरत के मुताबिक, परीक्षण कर उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सीएम ने की डॉक्टर से बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, ''मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर) में एडमिट कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। डॉ. अंशुल गुप्ता से बात कर कर्नल साहब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन




गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला फेफड़ों में संक्रमण के चलते पिछले साल नवंबर में जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके सरकारी आवास पर बैठक के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। अब फिर  उनकी तबीयत बिगड़ने से उनके तमाम शुभचिंतक परेशान हैं। 


शुभचिंतक हुए परेशान
बैंसला की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट आई। वे सभी बैंसला से मिलने को उत्सुक थे और उनकी सेहत का हाल जानने आए थे। उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed